Raipur News: कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, सोने-हीरे के जेवरात लेकर फरार

Raipur News: राजधानी रायपुर में दिनोंदिन बढ़ती आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शहर के सुरक्षित माने जाने वाले रिहायशी इलाकों में भी अब चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी में एक सूने मकान को निशाना बनाकर ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सीड्स कारोबारी मनीष सहगल व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में ओडिशा गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान पूरी तरह से सूना था। इसी का फायदा उठाते हुए चोर गैंग ने घर के सभी कुंडे और ताले तोड़कर अंदर घुसपैठ की। जिसके बाद घर के तीनों कमरों में रखी अलमारियों के लॉकरों को तोड़कर शातिर चोर सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए।

चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *