Sarguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिमा क्षेत्र में एक युवक को कमरे में बंद कर पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप एनएसयूआई (NSUI) नेता अनिकेत सोनी पर लगा है, जिसने कथित रूप से पाइप से युवक की बेरहमी से पिटाई की।
पीड़ित युवक की पहचान मलगवा गांव निवासी कलवंत मरावी के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में कलवंत अनिकेत सोनी से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि आरोपी लगातार उस पर हमला करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना पैसों के लेन-देन से जुड़ी है।
हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया में हंगामा मचने के बावजूद अब तक इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
