बकरीद की वजह से किसी को समस्या न हो इसे लेकर वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है.बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज ने लोगों से गुजारिश की हैं कि त्यौहार संयम के साथ मनाये. यह शांति और भाईचारे का त्यौहार हैं जिसमे इसमें बुराई को खत्म करने क़ुर्बानी दी जाती है. उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि सोशल मीडिया पर क़ुर्बानी की तस्वीर और वीडियो पोस्ट न करें.
उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस पड़ोस के लोगों को कुर्बानी से तकलीफ न हों इसका ध्यान रखेंसार्वजनिक जगह पर ना करें, अपने घर पर कुर्बानी करें और चारों तरफ से उस जगह कों ढक कर करें. नालियों में खून न बहाए. कुर्बानी के खून को गड्ढा करके उसे दफनाएं. त्योहार इस तरीके से मनाएं कि हमारे पड़ोसियों को तकलीफ न हो.शासन प्रशासन के नियमों का पालन करें.
