CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, २ से 4 डिग्री की होगी बढ़ोतरी 

CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी. छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों में मौसम ड्राई रहेगा, इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश नहीं होगी और गर्मी बढ़ेगी,पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई.मौसम विभाग ने आज बिलासपुर संभाग को छोड़कर रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.इस दौरान जिलों में गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना हैं. वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.

रविवार को सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 39.3 दर्ज किया गया.विवार को सिर्फ कुछ जिलों के स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश के मौसम ड्राई रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *