CG NEWS: जगदलपुर के तीरथगढ़ जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ सेल्फी लेने के दौरान एक 17 साल के नाबालिग का पैर फिसल गया और वह सीधे कुंड में जा गिरा. दरअसल विशाखापटनम से पर्यटकों का एक दल जगदलपुर घूमने आया था जिसमे नाबालिग भी शामिल था.हादसा उस दौरान हुआ जब बालक सेल्फी लेने के लिए वॉटरफॉल में उपर की ओर चढ़ा और पैर फिसलने से सीधे कुंड में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई.
बालक के डूबने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल पहुंची, और रेस्क्यू किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.और युवक की जान चली गई.करीब तीन घंटे की मशक्त के बाद नाबालिग का शव कुंड से बरामद किया गया. एक छोटी सी लापरवाही से बालक की जान चली गई. अगर आप भी बरसात के मौसम में ऐसे वॉटरफॉल में घूमने जाते हैं तो जरुर सावधानी बरतें. वॉटरफॉल के उपर में सेल्फी लेने से बचे क्योकि ऐसे समय में हादसों का खतरा बढ़ जाता हैं.
