CG NEWS: छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू , सौम्य चौरसिया और समीर विश्नोई , रजनीकांत तिवारी वीरेन्द्र जायसवाल और संदीप नायक को आज जेल से रिहा कर दिया गया हैं. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इसके आदेश की प्रति शुक्रवार को रायपुर के ईडी और ईओडब्ल्यू के विचारण कोर्ट में पेश किया गया. कोयला घोटाले में सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। वहीं रानू साहू की जुलाई 2023 में गिरफ्तारी हुई थी.
सुप्रीम कोर्ट से मिले जमानत शर्तों के अनुसार, उक्त सभी लोगों को आगामी आदेश तक राज्य से बाहर रहना होगा. उन्हें छत्तीसगढ़ में रहने की अनुमति नहीं हैं. सभी को अपना पासपोर्ट जमा करके छत्तीसगढ़ से बहार रवाना होना होगा. और अपना नया पता थाने में देना होगा.
570 करोड़ से ज्यादा के घोटाले
ED का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है. इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई है.
