डेढ़ महीने से लापता मासूम लाली का गाँव में मिला कंकाल, DNA रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

मुंगेली से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं, यहाँ लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसाबाड़ी में 7 साल की मासूम बच्ची महेश्वरी गोस्वामी उर्फ़( लाली ) डेढ़ महीने से लापता थी, जिसका कंकाल गाँव के शमशान घाट के पास मिला. काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची कही मिल नहीं रही थी..1 अप्रैल की रात लाली अपनी मां के साथ घर में सो रही थी तभी अचानक गायब हो गई, घर वालों ने उसे बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम लगातार लाली की तलाश कर रही थी.

लगभग 1 महीने बीत जाने के बाद गाँव में एक नरकंकाल मिला, और आस पास बच्ची के कपड़े मिले जिससे पुलिस को नरबली को आशंका हुई. पुलिस ने बच्ची के परिजनों का DNA सैंपल लिया. जिसका खुलासा अब हो गया हैं, शमशान घाट के पास जो कंकाल मिला वो बच्ची के ही हैं,  मामले में पुलिस ने तंत्र-मंत्र और नरबली की आशंका जताई हैं. पुलिस लगातार इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही हैं. पुलिस का कहना हैं कि इस मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की जायेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *