शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क को ACB ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा, गार्ड से मांगे थे 20 हजार 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शिक्षा विभाग में पदस्थ हेड क्लर्क रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. दरअसल माध्यमिक स्कूल के चपरासी से वेतन भुगतान करने के लिए क्लर्क ने 20 हजार रूपए की मांग की थी.सोमवार को हेड क्लर्क दूसरी किश्त ले रहा था. जिसे ACB ने गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक खरसिया क्षेत्र के हालाहुली माध्यमिक शाला में कलेक्टर दर पर पदस्थ भृत्य उसुराम केंवट की तन्ख्वाह साल 2014 से 2017 तक रुकी हुई थी.जिसके बाद चपरासी उसुराम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.उसके वेतन भुगतान करने का आदेश होने के बाद भी उसे भुगतान नहीं किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *