युवक ने काटा अपना गला, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से अजीबो गरीब मामला सामने आया है.जहाँ एक युवक ने अपना गला काट दिया जिससे उसके गले से तेजी से खून बहने लगा ,जिसकी बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना शुक्रवार रात की है. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपक महंत पंतोरा चौकी के गतवा गांव का रहने वाला है. परिजनों के मुताबिक, दीपक शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से कमजोर था. वह अपनी पत्नी के साथ कोरबा से कल ही शांति नगर जांजगीर में रहने वाले माता-पिता से मिलने पंहुचा था. मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *