BHILAI CRIME NEWS: भिलाई में एक महिला के ससुराल वालों ने उसे जिन्दा जलाकर मारने की कोशिश की.महिला के 15 साल के बेटे ने बयान दिया है कि उसके पापा, दादा, दादी और बुआ ने उसकी मां को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाया है. वहीं महिला ने बयान दिया है कि खाना बनाने के दौरान उसकी साड़ी में आग लगी और वह जली है.
यह मामला भिलाई के कैंप 1 का है. तेतरवा थाना मानपुर नालंदा बिहार की रहने वाली नीतू की शादी 2008 में कैंप 1 शास्त्री नगर निवासी संतोष साव के साथ हुई थी. दोनों को एक 15 साल का बेटा है. ससुराल वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे.
3 अप्रैल को अचानक नीतू आग लगने से जल गई. इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां हालत गंभीर होने के चलते उसे मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया. नीतू के बेटे का कहना है कि बुआ ,पापा और दादी ने मिलकर मा को पकड़ा और मिट्टी का तील डाल कर आग लगा दिया.घरवालों ने उसे कुछ ना बोलने के लिए धमकाया था, लेकिन ये सच है कि मां को उसके सामने जलाया गया.
