BILASPUR CRIME NEWS: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी , आरोपी पर FIR दर्ज 

BILASPUR CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखो रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है.आरोपी ने मंत्रालय में पहुँच का दावा करते हुए  10 से अधिक  लोगों से कम से कम 50 लाख रूपए की ठगी की.ठगी का शिकार हुए लोगों ने जब कई साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र के निगारबंद निवासी दीपक राजपूत, जो नेहरू नगर में रहकर एमए की पढ़ाई कर रहा था, वह 2021-22 से जिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात जावेद खान से हुई, जिसने खुद को फुटबॉल खिलाड़ी और खेल विभाग, मंत्रालय रायपुर का कर्मचारी बताया.जावेद खान ने अक्टूबर 2021 में दीपक समेत अनिश राजपूत, सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप जैसे 10 से ज्यादा युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी लगवा सकता है. उसने यह भी दावा किया कि वह अब तक 15-20 लोगों को नौकरी दिला चुका है.युवाओ ने किया लंबे समय तक इंतजार 

युवाओं ने सालों तक नौकरी लगने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रुपये वापस मांगे. आरोपी जावेद खान बहाने बनाने लगा और रकम लौटाने से इनकार कर दिया. जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *