Raipur E Challan: लोक अदालत में पुराने ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, 8 दिसंबर तक कराएं पंजीयन

Challan

Raipur E Challan: राजधानी के वाहन चालकों को पुराने ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराने का मौका मिलने जा रहा है। 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी लंबित ई-चालानों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए वाहन मालिकों को 8 दिसंबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने बताया कि जिन वाहन चालकों के ई-चालान तीन महीने से अधिक समय से लंबित हैं, वे लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण करा सकते हैं। इस अवधि के दौरान जारी ऐसे चालान, जो न्यायालय भेजे जा चुके हैं, उनका भी निपटारा लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन चालकों को अलग से कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

E-Challan Scam:

चालान की राशि में मिल सकती है राहत

लोक अदालत में चालान के सेटलमेंट की भी संभावना रहेगी। सेटलमेंट होने पर जुर्माने की राशि कम हो सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह मामले और सहमति पर निर्भर करेगा। यदि निर्धारित समय में चालान का निराकरण नहीं कराया गया तो संबंधित वाहन मालिकों को आगे न्यायालय की प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।

इन स्थानों पर होगा पंजीयन

वाहन मालिक 8 दिसंबर 2026 तक अपने नजदीकी यातायात थाना या यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए शहर में नौ केंद्र बनाए गए हैं।

  • यातायात थाना तेलीबांधा
  • यातायात थाना पचपेड़ी नाका
  • यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
  • यातायात थाना टाटीबंध
  • यातायात थाना भनपुरी
  • यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
  • यातायात थाना शारदा चौक
  • यातायात थाना कालीबाड़ी
  • यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी

घर बैठे भी देख सकते हैं लंबित चालान

वाहन स्वामी अपने वाहन पर लंबित ई-चालान की जानकारी ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services पर वाहन नंबर या चालान विवरण दर्ज करना होगा।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से लंबित ई-चालानों का निराकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर चालान का भुगतान या निराकरण नहीं कराने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *