दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला के सरहदी क्षेत्र में आज सुबह 9 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है.जिसमे सुरक्षा बल के जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया.जिसके पास से गोला बारूद और अन्य सामान बरामद किया गया है.
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे बस्तर क्षेत्र में स्थित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. दोनों ओर से लगातार फायरिंग चल रही है.
