CG Patwari Strike: पटवारियों की हड़ताल स्थगित, वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति

CG Patwari Strike: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने  मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

CG Patwari Strike: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने  मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी जायज मांगों के निराकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांगों पर होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़ी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति पटवारी संघ की मांगों से जुड़े सभी पहलुओं का अध्ययन करेगी और उनके समाधान के लिए अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

CG Patwari Strike: एमसीबी जिले में पटवारियों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिले में हड़ताल पर गए 41 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 8 अन्य के खिलाफ ब्रेक-इन-सर्विस की कार्रवाई की गई है।

हड़ताल अवधि की कार्रवाई पर विचार

मुख्यमंत्री ने हड़ताल अवधि के दौरान हुई कार्यवाहियों को लेकर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान आपसी चर्चा और सकारात्मक सोच के साथ किया जाना चाहिए।

CG Patwari Strike:

पटवारी संघ ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने और उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है। संघ ने मुख्यमंत्री की पहल के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *