Raipur Cosmetic Cream Case: रायपुर में बिना लाइसेंस चल रहा था कॉस्मेटिक क्रीम बनाने का कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा, ये क्रीम और सीरम जब्त

Raipur Cosmetic Cream Case: रायपुर में बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक क्रीम बनाने का मामला सामने आया है। फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने महावीर नगर स्थित एक ठिकाने पर छापा मारकर क्रीम और सीरम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। जांच में सामने आया कि यहां करीब एक साल से क्रीम बनाने का काम चल रहा था, जबकि संबंधित लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

Raipur Cosmetic Cream Case: रायपुर में बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक क्रीम बनाने का मामला सामने आया है। फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने महावीर नगर स्थित एक ठिकाने पर छापा मारकर क्रीम और सीरम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। जांच में सामने आया कि यहां करीब एक साल से क्रीम बनाने का काम चल रहा था, जबकि संबंधित लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान मौके से मॉम व्हाइटनिंग क्रीम, ग्लैमरिक्स और क्विंज पर्ल फेस सीरम जब्त किया है। इसके अलावा क्रीम बनाने और पैकेजिंग में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, महावीर नगर में महेंद्र सचदेवा के ठिकाने पर फूड एंड ड्रग विभाग की टीम पहुंची थी। जांच के दौरान पता चला कि कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा था।

महेंद्र सचदेवा ने विभाग को बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। फिलहाल विभाग ने सभी सामग्री जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गोल बाजार में भी पकड़ी गई थी प्रतिबंधित क्रीम

इससे पहले रायपुर के गोल बाजार में पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद ड्रग विभाग की टीम ने कॉस्मेटिक दुकानों पर छापा मारा था।

कार्रवाई के दौरान ओम ब्यूटी सेंटर से पाकिस्तान में बनी 236 क्रीम जब्त की गई थीं। इनमें 218 गोरी क्रीम और 18 चांदनी क्रीम शामिल थीं। जब्त क्रीम की कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई गई थी।

बैन के बावजूद बाजार में बिक रही थी क्रीम

जांच में सामने आया था कि केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यह क्रीम बाजार में बेची जा रही थी। दुकानदार इसे 300 से 550 रुपए तक की कीमत में ग्राहकों को बेच रहे थे।

Goree Cream

पड़ताल के दौरान दुकानदारों की ओर से क्रीम को चेहरे का रंग गोरा करने का दावा कर बेचा जा रहा था। एक दुकानदार ने ऑनलाइन कीमत 800 रुपए बताते हुए इसे 300 रुपए में देने की बात कही थी।

क्रीम के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी भी दी गई है। इसमें मरकरी यानी पारा होने की आशंका बताई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से किडनी और तंत्रिका तंत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *