CG WEATHER UPDATE:छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी है.प्रदेश में इस बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है.रायपुर में बुधवार(26 मार्च ) का तापमान 38 डिग्री रहा जबकि राजनंदगांव में पारा 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा.मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी. दिन और रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है.
रायपुर में 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा
राजधानी में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है. दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. बुधवार को दिन का तापमान 38.4 डिग्री रहा. यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा. यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिन तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. आज दिन का टेम्प्रेचर 40 और रात का पारा 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
