BILASPUR NEWS:जमीन विवाद के चलते चाचा ने की भतीजे की हत्या 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़ी भाई की हत्या कर दी.आरोपी ने हमला करके  पत्थर से कुचल के अपने भतीजे की हत्या कर दी.आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कोलवाशरी के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेंक दिया.\

दरअसल झारखंड निवासी अक्षय कुमार राम (46) ग्राम अमली में रहता है. उसका बेटा सुप्रीम कुमार (24) ड्राइवर था. सुप्रीम कुमार 10 मार्च से लापता था. जिस पर अक्षय ने 12 मार्च को उसकी गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी.पुलिस युवक की तलाश कर रही थी. इसी दौरान 15 मार्च को उसकी लाश ओमेक्स कोल वाशरी के पास रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में शव मिला. युवक की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था. शव की पहचान कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गई.

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अक्षय कुमार के भाई मुकेश कुमार रवि के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. घटना के एक दिन पहले ही मुकेश ने अक्षय को जान से मारने की धमकी भी दी थी. वहीं, सुप्रीम के लापता होने के बाद से मुकेश भी गायब था.

लिहाजा, पुलिस ने जांच के दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से अहम सुराग जुटाई. जिसके बाद साइबर एक्सपर्ट टीम की सहायता से आरोपी मुकेश की तलाश शुरू कर दी.पुलिस ने आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *