CG Murder: बिस्तर पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हमला; बहन से पूछताछ जारी

CG Murder: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है। 40 वर्षीय धर्मेंद्र पाल का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। उसके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार युवक पर किसी धारदार और भारी वस्तु से हमला किए जाने की संभावना है। मामले में मृतक की बहन को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

कमरे में मिला खून से सना शव

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र पाल के परिजनों ने पहले गांव के सरपंच को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद सरपंच ने उतई थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि धर्मेंद्र कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था।

उसके चेहरे और कान के पास से खून निकल रहा था। जमीन पर भी खून फैला हुआ था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

CG Murder: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है। 40 वर्षीय धर्मेंद्र पाल का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। उसके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की बहन पिछले चार से पांच साल से मायके में रह रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके पति से विवाद चल रहा है। वहीं धर्मेंद्र का अपनी बहन के साथ भी कभी-कभी विवाद होता था।

इसके अलावा मृतक की पत्नी भी करीब एक साल से मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शराब का सेवन करता था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब आठ और दस साल बताई गई है।

मजदूरी कर चलाता था परिवार

धर्मेंद्र पाल का कोई स्थायी रोजगार नहीं था। वह कभी सीमेंट प्लांट में काम करता था तो कभी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के समय घर में मृतक की बहन, उसके दो छोटे बच्चे और मां मौजूद थे। परिजनों के अनुसार घर के आसपास हमले में इस्तेमाल की गई कोई वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की बहन से पूछताछ की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *