Bilaspur Car Fire: रिपेयरिंग के बाद सड़क पर दौड़ते ही कार में लगी आग, देखें वीडियो-

Bilaspur Car Fire

Bilaspur Car Fire: बिलासपुर जिले के तखतपुर में रिपेयरिंग के बाद सड़क पर चल रही एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार के इंजन से धुआं निकलता देख मैकेनिक ने खतरा भांप लिया और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना तखतपुर के नया बस स्टैंड मेन रोड की है।

जानकारी के अनुसार होंडाई कार क्रमांक CG 13 C 3180 को रिपेयरिंग के बाद मैकेनिक टेस्टिंग के लिए सड़क पर लेकर निकला था। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।

धुआं देखकर मैकेनिक ने तुरंत गाड़ी रोकी और खतरा समझते हुए कार से बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में कार में आग भड़क गई और देखते ही देखते गाड़ी आग के गोले में बदल गई।

सड़क पर चलती कार में आग लगने की घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मैकेनिक की सतर्कता के कारण उसकी जान बच गई। हालांकि कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *