CG Dhan Kharidi 2026: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, अंतिम चरण में तैयारियां

Dhan Kharidi

CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रही है।

सरगुजा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं, ताकि किसानों को उपज बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस वर्ष जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कुल 62 हजार 471 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 67 हजार 929.40 हेक्टेयर है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में 7 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद जिले में धान खरीदी केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

Dhan Kharidi

नए केंद्रों से किसानों को मिलेगी राहत

किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़े, इसके लिए जिले में नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को नजदीकी केंद्रों पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही परिवहन में लगने वाले समय और खर्च में भी कमी आएगी।

उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं की तैयारी पूरी

दरिमा धान उपार्जन केंद्र में भी खरीदी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। समिति के सत्यम कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए केंद्र परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने के लिए छाया और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दरिमा समिति में करीब 885 किसान पंजीकृत हैं, जो हर साल धान का विक्रय करते हैं। किसानों को उपार्जन केंद्र में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। खरीदी शुरू होने से पहले शेष तैयारियां भी पूरी कर ली जाएंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *