bhilai accident news:भिलाई में एक दुकान की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई.युवक कपडे की दुकान में काम करता था.पुलिस ख़ुदकुशी की आशंका जता रही है. हालांकि, यह हादसा है की आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।.घटना भट्ठी थाना इलाके की है.
जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा वस्त्रालय में पाटन निवासी सागर सिन्हा(23) पिछले 9 महीने से काम कर रहा था. रोज की तरह खाना खाने के बाद वह बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया.जिसके बाद वह तीसरी मनिल से अचानक गिरा, सर के बल गिरने से उसका सर फट गया और उसकी मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार ये आत्महत्या का मामला है.क्योकि जिस बाउंड्री पर से वो गिरा, वो करीब 4 फीट ऊंची है.ऐसे में सागर उससे झांकने पर भी नहीं नीचे गिरेगा।.बाउंड्री की दीवार एक ईंट यानी करीब 4 इंच मोटी है तो इतनी ऊंचाई पर वह चार इंच पतली दीवार पर क्यों चढ़ा होगा.
पुलिस ने परिजनों को इस बात की सूचना और सागर से पिता से पूछ ताछ भी की और आगे की जाँच कर रही है.
