CG Job: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद, सहायक उप निरीक्षक जिला इकाई संवर्ग के 279 पद, शीघ्रलेखक हिंदी के 30 पद, उप निरीक्षक-अ शीघ्रलेखक सामान्य शाखा के 34 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पद, शीघ्रलेखक द्विभाषी के 13 पद, पंजीयक लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक-अ सामान्य शाखा के 40 पद और शीघ्रलेखक अंग्रेजी के 3 पद शामिल हैं।
27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।
10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा लिखित भर्ती परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
स्थानीय अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा परीक्षा शुल्क
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
भर्ती से जुड़ी पात्रता, नियम और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।


