Raipur News: पिता ने अपने हि बेटे का अपहरण ! पुलिस ने ढाई घंटे में मां से मिलाया, फिर थाने में मनाया बच्चे का बर्थडे

Raipur News: रायपुर में पारिवारिक विवाद के बीच एक पिता अपने एक साल के बेटे को जबरन अपने साथ ले गया। बच्चे को वापस नहीं लौटाने और उसकी जानकारी नहीं देने पर मां ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और करीब ढाई घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर मां से मिला दिया। इसके बाद थाने में ही बच्चे का पहला जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय प्रिया पांडेय की शादी वर्ष 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पिछले सात से आठ महीने से अलग रह रहे हैं। मंगलवार सुबह लाकेश पत्नी के दलदल सिवनी स्थित घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ मारपीट भी की।

बच्चे को लेकर चला गया पिता

विवाद के दौरान पिता ने बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने बच्चे को अपने घर में सुरक्षित रखा। बाद में प्रिया शिकायत दर्ज कराने पंडरी थाने पहुंच गई। इसी बीच शाम करीब 6 बजे लाकेश वहां पहुंचा और एक साल के बेटे के साथ पत्नी का मोबाइल फोन लेकर चला गया।

मां ने बच्चे को वापस देने की मांग की, लेकिन आरोपी तैयार नहीं हुआ। बच्चे के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

ढाई घंटे में बरामद हुआ बच्चा

DCP नॉर्थ दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में ADCP आदित्य पांडेय, एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर और थाना प्रभारी परेश पांडेय की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

थाने में मनाया पहला जन्मदिन

संयोग से जिस दिन बच्चा मां से बिछड़ा, उसी दिन उसका पहला जन्मदिन भी था। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने थाने में ही केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे और उसकी मां के साथ यह भावुक पल साझा किया।

पुलिस ने प्रिया पांडेय की शिकायत पर लाकेश सिंह बंजारे (28), निवासी बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नवापारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296 और 115(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *