RAIPUR NEWS:रायपुर में चलती बस में सफ़र के दौरान एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई. दरअसल हथबंध के बगलामुखी आश्रम निवासी यू हेमलता राव(50) गुरुवार की रात करीब 11 बजे भोपाल से रॉयल ट्रेवल्स की बस में रायपुर आने के लिए सवार हुई.बस सुबह करीब 11 बजे रायपुर भाठागांव बसस्टैंड पहुंची. सभी यात्री उतर गए, केवल हेमलता नहीं उतरीं कंडक्टर ने पास जाकर देखा तो महिला बेसुध पड़ी हुई थी.उसकी मौत हो चुकी थी.
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने चेक करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है.
