CG Police Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बस्तर फाइटर्स के तहत फाइटर आरक्षक के 128 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए जिले के स्थानीय पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होकर 12 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार यह भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती नियम 2026 के तहत की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया गृह विभाग की 31 अगस्त 2026 की अधिसूचना के अनुसार आयोजित होगी।
किस वर्ग के लिए कितने पद
- अनारक्षित (UR) – 7 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 17 पद
- अनुसूचित जाति (SC) – 11 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 93 पद
कहां जमा कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किरंदुल तथा गीदम थाना में जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, पिन कोड – 494449 पर भेजे जा सकते हैं।
वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र का प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और अन्य आवश्यक जानकारी जिले के सभी थाना-चौकी, पुलिस अनुभागीय अधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध रहेगी।
अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस https://cgpolice.gov.in और दंतेवाड़ा पुलिस की वेबसाइट https://dantewada.cgpolice.gov.in पर भी भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते


