CG Jewellers Shop Theft: ज्वेलर्स दुकान से 4 तोला सोना पार, गहने देखने के बहाने आया युवक CCTV में कैद

Kanker Jewellers Shop Theft

CG Jewellers Shop Theft: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा स्थित भंशाली ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। गहने देखने के बहाने दुकान पहुंचे एक युवक ने मौका पाकर करीब 40 ग्राम (4 तोला) सोना पार कर दिया। चोरी किए गए सोने की कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हेलमेट पहना युवक बाइक से भागता हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद चारामा पुलिस जांच में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *