Korba Accident Video: सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो.. कार से टकराने के बाद हवा में उछला युवक, डिवाइडर के उस पार गिरा; 2 महिलाएं भी घायल

Korba Accident Video

Korba Accident Video: कोरबा में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक हवा में उछलकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी सवार दो महिलाएं भी उसकी चपेट में आ गईं।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात सीएसईबी चौक के पास की है। डिवाइडर से टर्न ले रही कार के बोनट से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक उछलकर विपरीत लेन में जा गिरा।

Korba Accident Video

इसके बाद दूसरी ओर से आ रही स्कूटी युवक से टकरा गई। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं। स्कूटी की रफ्तार कम होने के कारण दोनों महिलाओं को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

घटना CCTV में कैद

हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद बाइक सवार युवक हवा में उछलकर दूसरी लेन में गिरता है और फिर स्कूटी उससे टकरा जाती है।

Korba Accident Video

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं सड़क से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *