CG Gas Cylinder Blast: करवाचौथ पर गैस सिलेंडर में धमाका, किचन में लगी आग, परिवार के 6 लोग थे मौजूद

CG Gas Cylinder Blast: दुर्ग के मरारपारा इलाके में करवाचौथ के दिन बड़ा हादसा होने से टल गया। घर में प्रसाद बनाने के कुछ देर बाद गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद किचन में आग लग गई और वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, परिवार में करवाचौथ की पूजा की तैयारी चल रही थी। महिला ने किचन में प्रसाद तैयार किया था और इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर घर के लोग घबरा गए। जब तक वे कुछ समझ पाते, किचन में आग फैल चुकी थी।

किचन का सामान जलकर खाक

सिलेंडर में धमाके के बाद किचन में आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से बर्तन, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जल गया। परिवार के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए।

दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इससे आग घर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रुक गई। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन किचन का सामान पूरी तरह खराब हो गया।

घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि धमाके के समय कोई भी व्यक्ति किचन में मौजूद नहीं था। अगर उस समय कोई किचन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *