CG Theft: अंतिम संस्कार में पहुंची महिला ने की चोरी, घर से उड़ाए कैश और सोने के झुमके, CCTV में कैद

CG Theft: भिलाई में बेटी के अंतिम संस्कार के दौरान शोक जताने आई एक रिश्तेदार महिला पर घर से नकदी और सोने के झुमके चोरी करने का आरोप लगा है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 45 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मामला तालपुरी के बी-ब्लॉक स्थित आर्किड क्षेत्र की बिल्डिंग नंबर-11 के फ्लैट नंबर-441 का है। यहां रहने वाले रेलवे लोको पायलट गजानन अवचट की बेटी अक्षिता अवचट की 20 अक्टूबर 2026 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे और उसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

अगले दिन सामने आई चोरी

परिवार जब अंतिम संस्कार के बाद घर लौटा तो किसी को चोरी की जानकारी नहीं थी। अगले दिन सुबह गजानन अवचट ने घर में रखी नकदी और अन्य सामान देखा तो पैसे और पत्नी सुनीता अवचट के पुराने सोने के झुमके गायब मिले। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन सामान नहीं मिला। बाद में 26 अक्टूबर को भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

CCTV फुटेज से खुला मामला

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध महिला की गतिविधियां सामने आईं। जांच के आधार पर महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसके पास से 45 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

रेलवे कर्मचारी की पत्नी निकली आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला भी शोक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वह एक रेलवे कर्मचारी की पत्नी बताई जा रही है। पुलिस चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *