Raipur Air Show: रायपुर के आसमान में आज दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टरों का शानदार प्रदर्शन, छतों से देख सकेंगे नजारा; 2 नवंबर को होगा एयर शो

Raipur Air Show

Raipur Air Show: राजधानी रायपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर टीम अपने हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी। दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे तक पांच ध्रुव हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर उड़ान भरेंगे। शहरवासी अपने घरों की छतों और खुले स्थानों से इस रोमांचक नजारे का आनंद ले सकेंगे। (रायपुर एयर शो)

2 नवंबर को राज्योत्सव में होगा एयर शो (Chhattisgarh Rajyotsav 2026)

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आज होने वाली अभ्यास उड़ान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

सटीक तालमेल के लिए मशहूर है सारंग टीम (Raipur Sarang Helicopter Air Show)

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने बेहतरीन हवाई करतब, सटीक फॉर्मेशन फ्लाइंग और शानदार तालमेल के लिए जानी जाती है। टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव का उपयोग करती है, जो अपनी क्षमता और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है।

 

Raipur Air Show

2003 में हुआ था टीम का गठन

सारंग टीम का गठन वर्ष 2003 में किया गया था। वर्ष 2004 में सिंगापुर में आयोजित एशियन एयरोस्पेस एयर शो में टीम ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति दी थी। इसके बाद टीम देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित एयर शो में प्रदर्शन कर चुकी है।

पांच हेलीकॉप्टरों की टीम दिखाएगी हवाई करतब

सारंग टीम में कुल पांच हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं। इनमें से चार हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करते हैं, जबकि एक हेलीकॉप्टर बैकअप के रूप में रखा जाता है। प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टर फॉर्मेशन फ्लाइंग, तेज मोड़, ऊंची उड़ान और आसमान में विभिन्न आकृतियां बनाकर दर्शकों को रोमांचित करते हैं।

 

Raipur Air Show

राज्यपाल से वायुसेना अधिकारियों ने की मुलाकात

एयर शो से पहले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान एयर कमोडोर नंदा कुमार बाला सहित वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और राज्योत्सव में आयोजित होने वाले एयर शो की तैयारियों पर चर्चा की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *