CG News: ब्याज पर पैसे देकर मनमानी वसूली, जान से मारने की धमकी देते थे मां-बेटी; पुलिस ने कैश-ब्लैंक चेक समेत दबोचा

CG News: दुर्ग जिले में ब्याज पर पैसे देने के बाद मनमाने तरीके से रकम वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 79 हजार 900 रुपए नकद, लेन-देन का हिसाब रखने वाली डायरी, ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है।

यह मामला वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बबली साहू उर्फ बबली निरंजन (42) और ज्योति निरंजन (27) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, बबली साहू के खिलाफ पहले भी सुपेला थाने में कर्जा एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

50 हजार के बदले मांगी अतिरिक्त रकम

पुलिस के मुताबिक, वैशालीनगर निवासी पूनम मनोज कुमार ने 27 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2024 में उसने 50 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। इसके बदले सुरक्षा के तौर पर ब्लैंक चेक और हस्ताक्षर किया हुआ कोरा स्टाम्प पेपर दिया था।

पूनम ने आरोप लगाया कि वह 29 सप्ताह तक हर सप्ताह 2,500 रुपए के हिसाब से कुल 72,500 रुपए चुका चुकी थी। इसके बाद भी उससे 1 लाख 50 हजार रुपए अतिरिक्त मांगे जा रहे थे।

रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पैसे देने में देरी होने पर आरोपी महिलाएं गाली-गलौज करती थीं और जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाती थीं। परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

वहीं, पूनम की सहेली सुमिता तब्बोली ने भी शिकायत में बताया कि उसने 1 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। इसके बदले 28 सप्ताह तक हर सप्ताह 5 हजार रुपए के हिसाब से कुल 1 लाख 40 हजार रुपए चुका दिए थे। इसके बाद भी उसे परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

CG News: दुर्ग जिले में ब्याज पर पैसे देने के बाद मनमाने तरीके से रकम वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 79 हजार 900 रुपए नकद, लेन-देन का हिसाब रखने वाली डायरी, ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है।

तलाशी में मिले नकद रुपए और दस्तावेज

शिकायत मिलने के बाद वैशालीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके ठिकानों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बबली साहू के पास से 99 हजार 900 रुपए नकद बरामद हुए। वहीं सीमा यादव के मकान से 2 लाख 80 हजार रुपए मिले। पुलिस ने कुल 3 लाख 79 हजार 900 रुपए नकद जब्त किए हैं।

इसके अलावा ब्याज के लेन-देन से जुड़ी डायरी, अलग-अलग बैंकों के ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, बबली साहू उर्फ बबली निरंजन के खिलाफ सुपेला थाने में पहले भी कर्जा एक्ट सहित अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और कर्जा एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *