Bilaspur Patwari Video: पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जमीन बंटवारे के नाम पर 25 हजार मांगा !

Bilaspur Patwari Bribery Case

Bilaspur Patwari Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पटवारी पर जमीन बंटवारे के नाम पर 25 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया जा रहा है। मामला मस्तूरी क्षेत्र के लोहर्सी-सोन गांव का बताया जा रहा है।

पचपेड़ी क्षेत्र में पदस्थ है पटवारी

जानकारी के अनुसार, पटवारी ऋषि गोस्वामी वर्तमान में पचपेड़ी क्षेत्र में पदस्थ हैं। वायरल वीडियो में उन्हें रुपए लेते हुए दिखाया जा रहा है। हालांकि, रिश्वत लेने के आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *