CG News: पत्नी को मारकर जंगल में छोड़ा; उंगली कटी, सिर में चोट.. पहले पति और बच्ची को छोड़कर की थी दूसरी शादी

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसे जंगल में अधमरी हालत में छोड़कर भागने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि पति ने चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ हमला किया, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई और एक उंगली भी कट गई।

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसे जंगल में अधमरी हालत में छोड़कर भागने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि पति ने चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ हमला किया, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई और एक उंगली भी कट गई।

घायल महिला को ग्रामीणों ने जंगल में देखा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल सूरजपुर में जारी है। मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है।

6 महीने पहले की थी दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक, महिला कोरिया जिले के झलियाडांड की रहने वाली है। करीब छह महीने पहले वह अपने पहले पति और बच्ची को छोड़कर घर से चली गई थी। इसके बाद उसने बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू से मंदिर में शादी कर ली थी।

दोनों पिछले छह महीने से साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता रहता था।

घुमाने के बहाने जंगल ले गया

महिला के अनुसार, राकेश साहू उसे घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया था। आरोप है कि वहां उसने चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी एक उंगली कट गई।

इसके बाद आरोपी उसे जंगल में अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गया। जंगल में घायल पड़ी महिला पर ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया।

पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

महिला के पहले पति ने बताया कि वह करीब छह महीने से लापता थी। उसने बैकुंठपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। अब महिला के साथ हुई घटना के बाद बच्ची की वजह से उसने उसकी मदद की।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति राकेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *