CG College Teacher Transfer: उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल; 91 कॉलेज प्राचार्य, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों के तबादले

Transfer

CG College Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए कॉलेजों में पदस्थ प्राचार्यों, प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के तबादले किए गए हैं। विभाग ने बड़ी संख्या में शिक्षकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राचार्य, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों को नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में कई ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही संस्थान में पदस्थ थे।

CG Sub Engineer Transfer: लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले; देखें लिस्ट-

 

कई कॉलेजों में बदली जिम्मेदारी

उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद प्रदेश के कई सरकारी कॉलेजों में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने आवश्यकताओं और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों का स्थानांतरण किया है।

CG Van Vibhag Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वन क्षेत्रपालों के तबादले, देखें लिस्ट-

नई पदस्थापना के बाद संबंधित प्राचार्य, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नए स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *