CG News: नदी में डूबे एक ही परिवार के 4 लोग, बच्चोँ को बचाने पिता ने लगाई छलांग

CG News: नदी में डूबे एक ही परिवार के 4 लोग, बच्चोँ को बचाने पिता ने

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसा बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चे गहरे पानी में चले गए थे। उन्हें बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी पानी की तेज गहराई में समा गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान के दौरान चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

मृतकों में ये लोग शामिल

  • विवेक कुमार सिंह (45), निवासी सूरजपुर
  • अभिजीत सिंह (20), निवासी सूरजपुर
  • गोपाल कृष्ण (13), निवासी कटिहार, बिहार
  • कृष्ण गोपाल (14), निवासी कटिहार, बिहार

दशहरा मनाने बिहार से आए थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, गोपाल कृष्ण और कृष्ण गोपाल सगे भाई थे और बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे। दोनों अपने परिवार के साथ दशहरा मनाने मौसी के घर सूरजपुर आए थे। शनिवार को सभी रेण नदी के सरस्वतीपुर घाट पर घूमने और नहाने पहुंचे थे।

नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने के लिए विवेक कुमार सिंह ने नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान उनका बेटा भी पानी में उतर गया, लेकिन चारों नदी में डूब गए।

आज ही लौटना था बिहार

मृतक विवेक सिंह की पत्नी नेहा सिंह सूरजपुर में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। परिवार के साथ आए दोनों बच्चे उनकी बहन के बेटे थे। सभी को शनिवार को ही वापस बिहार लौटना था, लेकिन उससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मंदिर दर्शन के बाद पहुंचे थे नदी

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह विवेक सिंह अपने बेटे के साथ स्कूटी से मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। रेण नदी का पाट देखने के बाद उन्होंने दोनों बच्चों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद सभी नदी में नहाने उतर गए, जहां यह हादसा हो गया।

हादसे का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। घाट के किनारे खड़ी स्कूटी और पड़े कपड़ों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिवार की पहचान की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *