GARIYABAND NEWS:  सेलून संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान, सोशल मीडिया में शेयर किया भावुक पोस्ट 

गरियाबंद जिले में सेलून संचालक ने अपने दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी.इससे पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके की पहुंची और दुकान की शटर खोलकर पंखे से लटके शव को बरामद किया.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है. यहां पैराडाइज सेलून के संचालक गोलू सेन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा. गोलू ने दुकान में पंखे पर फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

इंस्टाग्राम में शेयर की थी भावुक तस्वीर 

गोलू सेन (35 साल) ने सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि मेरी भगवान से एक ही प्रार्थना है, मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी मत देना.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *