Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरा की रथ चोरी रस्म के दौरान बड़ा हादसा, पहिए की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरा 2026 की भीतर रैनी रस्म के दौरान बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। विशाल विजय रथ को खींचने के दौरान दो ग्रामीण रथ के पहिए की चपेट में आ गए। हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का पैर कुचल गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरा 2026 की भीतर रैनी रस्म के दौरान बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। विशाल विजय रथ को खींचने के दौरान दो ग्रामीण रथ के पहिए की चपेट में आ गए। हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का पैर कुचल गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

परंपरा निभाने के दौरान हुआ हादसा

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी विधान के तहत रथ चोरी की परंपरा निभाई जाती है। बुधवार रात किलेपाल परगना के 32 गांवों से करीब 2 हजार से अधिक ग्रामीण इस रस्म में शामिल होने राजमहल परिसर पहुंचे थे।

पूजन के बाद ग्रामीण आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ को खींचते हुए कुम्हड़ाकोट के जंगलों की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान सिरहासर भवन के पास भीड़ के बीच रथ का संतुलन बिगड़ गया और दो ग्रामीण भारी पहिए की चपेट में आ गए।

1 की मौके पर मौत, दूसरा घायल

हादसे में एक ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे ग्रामीण का पैर गंभीर रूप से कुचल गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे और ग्रामीणों ने मौके पर नाराजगी जताई।

Bastar Dussehra 2026:

रथ के आगे-पीछे 15 मीटर क्षेत्र खाली रखने के निर्देश

हादसे के बाद जगदलपुर प्रशासन ने रथ परिक्रमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। अब रथ के आगे और पीछे 15-15 मीटर का क्षेत्र पूरी तरह खाली रखा जाएगा। इस क्षेत्र में पुलिस जवानों और स्वयंसेवकों की तैनाती कर मानवीय श्रृंखला बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *