CG Murder: नाचने के दौरान विवाद, युवक को धक्का देकर थप्पड़ मारा; दोस्त को पीटा, फिर चाकू से 6-7 बार गोदा

CG Murder: कोरबा जिले के मुड़ापार दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद 22 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ गोल्डन की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दशहरा मैदान में साउंड सिस्टम पर डांस करने के दौरान राहुल कुमार का बिट्टू चौहान से विवाद हो गया। बहस के दौरान राहुल ने बिट्टू को धक्का देकर थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे बिट्टू के दोस्त विजय चौहान को भी राहुल ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मामला और बढ़ गया।

मैदान के पीछे ले जाकर किया हमला

विवाद के बाद बिट्टू चौहान, विजय चौहान, सीपू चौहान और उनके साथियों ने राहुल को दशहरा मैदान के पीछे स्थित गली में ले जाकर उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने राहुल पर 6 से 7 बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल राहुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान

वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू की।

3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का अर्ध मुंडन भी कराया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *