Raipur Cricket Match: रायपुर में भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया, T-20 सीरीज 3-0 से की अपने नाम

Raipur Cricket Match: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 92 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ सही साबित किया।

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में नाबाद 91 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 69 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और टीम ने 92 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया।

पहले मुकाबले में भारत ने दिखाई थी शानदार वापसी

16 अक्टूबर को खेले गए पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद दीप्ति शर्मा के 49 रन और निकी प्रसाद की नाबाद 39 रन की पारी की बदौलत भारत ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दूसरे मैच में 9 विकेट से दर्ज की जीत

18 अक्टूबर को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 8 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 55 रन और स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। दोनों की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने सिर्फ 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *