Raipur News: रायपुर में नहाते समय लड़कियों के चोरी-छिपे वीडियो बनाए, दोस्तों को भेजे; 2 युवक गिरफ्तार

Raipur News: राजधानी रायपुर में चार लड़कियों के नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग ने बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें अपने दो दोस्तों को भेज दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

फोन चेक करने पर खुला मामला

गोल बाजार थाना पुलिस के अनुसार, एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शक होने पर उसने लक्की तंगील का मोबाइल फोन चेक किया। मोबाइल में उसे अपना ही नहीं, बल्कि मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के नहाते समय के वीडियो भी मिले। जांच में सामने आया कि वीडियो एक नाबालिग ने रिकॉर्ड किए थे और बाद में अपने दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेज दिए थे।

3 मोबाइल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 77 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिग समेत तीनों की पहचान कर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

जांच के बाद कृष्णा लंगोटे (19) और लक्की तंगील (21), दोनों निवासी शास्त्री मार्केट, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं, नाबालिग के मामले में किशोर न्याय कानून के तहत आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *