Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरा में फूल रथ की परिक्रमा के दौरान बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प

Bastar Dussehra 2026: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की फूल रथ परिक्रमा के दौरान रविवार रात विवाद की स्थिति बन गई। निर्माणाधीन विजय रथ से टकराने के बाद फूल रथ का पहिया निकल गया। इसके बावजूद रथ खींच रहे ग्रामीण परिक्रमा जारी रखने पर अड़े रहे। संभावित हादसे को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से रथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, जिस पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बाद में समझाइश के बाद रथ यात्रा सुरक्षित तरीके से पूरी कराई गई।

रथ का पहिया निकलने से बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, फूल रथ की अंतिम परिक्रमा के दौरान अचानक उसका पहिया निकल गया। किसी तरह पहिया दोबारा लगाया गया, लेकिन मिताली चौक के पास ग्रामीण स्टॉपर लगाकर फिर से रथ को अपने हाथों से खींचने की मांग पर अड़ गए। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जेसीबी और क्रेन की सहायता लेने का निर्णय लिया।

सांसद के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

दशहरा समिति के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ते देख बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से फूल रथ की परिक्रमा शांतिपूर्वक पूरी कराई गई।

सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि रथ का पहिया निकलने के बाद उसे जेसीबी की मदद से दोबारा लगाया गया था। रथ की स्थिति को देखते हुए आगे किसी बड़े हादसे से बचने के लिए मशीनों की सहायता लेना जरूरी था। बाद में ग्रामीण भी इस व्यवस्था के लिए सहमत हो गए।

Bastar Dussehra 2026: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान अचानक रास्ता बदलने से बड़ा हादसा हो गया। रथ निर्धारित मार्ग से हटकर यामाहा शो-रूम के सामने पहुंच गया, जहां रथ बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद बिजली का खंभा रथ देख रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया। हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

2 दिन पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले रथ परिक्रमा के दौरान रथ का रास्ता बदल जाने से वह बिजली के खंभे से टकरा गया था। खंभा गिरने से कई श्रद्धालु घायल हो गए थे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इसी घटना के बाद प्रशासन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *