CG BOARD: दसवीं-बारहवीं का मूल्यांकन शुरू होगा 26 मार्च से,मई में आएंगे नतीजे 

 CG BOARD 2024-25 दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन 26 मार्च से शुरू होगा। प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाएं गए हैं। जिन मूल्यांकनकर्ताओं को डीबार किया गया है, उनकी लिस्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और मूल्यांकन केंद्रों को भेज दी गई गई। मई के दूसरे सप्ताह में बोर्ड के नतीजे जारी होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा में इस बार 5.71 लाख परीक्षार्थी हैं। एक मार्च से परीक्षा शुरू है। दसवीं की परीक्षा 24 तक और बारहवीं की 28 मार्च तक होगी।

हालांकि, मुख्य विषयों की परीक्षा 24 मार्च तक समाप्त हो जाएगी। इस वजह से मूल्यांकन का काम शुरू किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि बोर्ड एग्जाम की कॉपियां जांचने में 20 से 25 दिन का समय लगेगा। इसके बाद फिर रिजल्ट तैयार करने में भी कुछ दिन लगेंगे। इसे लेकर मई में ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों से दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट बढ़ रहा है। पिछली बार यानी सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का 80.74 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *