CG Suicide: “मम्मी मुझे माफ़ कर देना, उस लड़के के कारण मैं जान दे रही हूं..” कहकर युवती ने उठाई खौफनाक कदम

CG Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने मौत से पहले छत्तीसगढ़ी भाषा में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने मां और परिवार से माफी मांगी है। नोट में उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और परिवार को धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

CG Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने मौत से पहले छत्तीसगढ़ी भाषा में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने मां और परिवार से माफी मांगी है। नोट में उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और परिवार को धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

युवती ने सुसाइड नोट में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। वह दुर्ग के एक निजी संस्थान में काम करती थी। परिजनों का आरोप है कि युवक पिछले करीब दो महीने से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था।

घर में अकेली थी युवती

जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती घर में अकेली थी। उसका भाई ड्यूटी से वापस लौटा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां युवती फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और मोबाइल में मौजूद संदेश व तस्वीरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सुसाइड नोट में लिखा- मरना नहीं चाहती थी

युवती ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह मरना नहीं चाहती थी, लेकिन परिस्थितियों से परेशान होकर यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुई। उसने आरोप लगाया कि युवक ने भरोसे में लेकर उसके साथ गलत किया और बाद में उसे धमकाने लगा।

युवती ने लिखा कि युवक उससे बातचीत बंद करने और दूरी बनाने पर डराने-धमकाने लगा था। उसने पुलिस में पहचान होने और जेल जाने के बाद जल्दी बाहर आने की बात कहकर उसे परेशान किया। युवती ने परिवार के सदस्यों और भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी जिक्र किया है।

परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

युवती के चाचा ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी सहेली ने परिवार को युवक द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार ने युवती से बात की थी, लेकिन उसने कहा था कि वह खुद मामले को संभाल लेगी।

परिजनों के अनुसार, युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था और परिवार को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, युवती ने पहले पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी।

सुसाइड नोट में युवती ने परिवार से मोबाइल में मौजूद संदेश और तस्वीरें देखने की बात कही है। पुलिस अब मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि मामले की पूरी जानकारी सामने आ सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *