Raipur Garba Nights: नवरात्रि उत्सव के अवसर पर राजधानी में 16 से 18 अक्टूबर तक MY Family Garba Nights Season 6 का आयोजन किया जाएगा। 94.3 MY FM की ओर से श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में गरबा प्रेमियों के लिए तीन दिनों तक खास आयोजन होंगे। 17 अक्टूबर को टीवी धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ से लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा गौर बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगी।
तीन दिनों तक चलेगा गरबा का उत्सव
आयोजन में पारंपरिक गरबा, लाइव डीजे और संगीत के साथ नवरात्रि का उत्साह देखने को मिलेगा। इसके अलावा फूड जोन, फोटो जोन और प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद लेने का बेहतरीन अवसर होगा।
कई प्रमुख संस्थाएं बनीं आयोजन की साझेदार
कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर मुहूर्त होटल एंड रिसॉर्ट हैं, जबकि सुमीत ज्वेलर्स टाइटल पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा अष्टविनायक रियलिटीज, पंचामृत बाय मुहूर्त, आईडीबीआई बैंक, साईं टीवीएस, रेडक्लिफ स्कूल और पूजा प्लास्टिक्स भी आयोजन से जुड़े हुए हैं।
यहां से मिलेंगे एंट्री पास
MY Family Garba Nights Season 6 के एंट्री पास MY FM कार्यालय, रायपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए 7772943943 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। यह आयोजन 16, 17 और 18 अक्टूबर को श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित होगा।


