CG GST Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई पदस्थापनाओं के साथ विभाग में कार्य व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद की गई है।
जारी आदेश के अनुसार संयुक्त आयुक्त सोनल के. मिश्रा को बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (बीआईयू) का नया प्रमुख बनाया गया है। वहीं, संयुक्त आयुक्त नरेंद्र वर्मा को बीआईयू से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

