CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 SI को मिली थाना-चौकियों की जिम्मेदारी; देखें लिस्ट-

CG Police Transfer: जशपुर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने 13 ट्रेनी उप निरीक्षकों की अलग-अलग थाना और चौकियों में पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें 9 ट्रेनी SI को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है, जबकि 4 को शहरी थानों में थाना प्रभारियों के अधीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 13 निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से मिले 13 ट्रेनी उप निरीक्षकों की 12 अक्टूबर को बैठक लेने के बाद उनकी नई पदस्थापना की गई। संतोष कुमार चौरसिया को सिटी कोतवाली जशपुर, नील मणि निषाद को पत्थलगांव, संतोष कुमार वर्मा को बगीचा और शेखर सिंह राजपूत को कुनकुरी थाने में पदस्थ किया गया है। ये सभी संबंधित थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

स्वतंत्र प्रभार

9 ट्रेनी उप निरीक्षकों को थाना और चौकियों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान वे कानून-व्यवस्था, अपराधों की जांच और थाना संचालन की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

  • माधुरी वर्मा – चौकी आरा
  • लक्ष्मी मरकाम – चौकी मनोरा
  • जय प्रकाश – चौकी पंडरापाठ
  • मोहन लाल मरकाम – चौकी सोनक्यारी
  • राजकुमार – चौकी करडेगा
  • देविका – चौकी ऊपरकछार
  • जितेंद्र साहू – थाना तुमला
  • विंबलेश्वरी मरकाम – चौकी कोल्हेनझरिया
  • शेष नारायण दीवान – चौकी कोतबा

अधिकारियों के तबादले

प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए 13 निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यस्थल भी बदले गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

  • निरीक्षक राकेश यादव – बागबहार से सन्ना
  • उप निरीक्षक सुनील सिंह – दुलदुला से बागबहार
  • उप निरीक्षक सतीश सोनवानी – पंडरापाठ से दुलदुला
  • उप निरीक्षक विवेक भगत – मनोरा से आस्ता
  • उप निरीक्षक अर्जुन यादव – आस्ता से बगीचा
  • उप निरीक्षक बृजेश यादव – कोतबा से दोकड़ा
  • सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी – करडेगा से कोतबा
  • सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी – आरा से पंडरापाठ
  • सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत – ऊपरकछार से आरा
  • सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह – सोनक्यारी से मनोरा
  • सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा – कोल्हेनझरिया से सोनक्यारी
  • सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें – कुनकुरी से पत्थलगांव
  • सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो – पत्थलगांव से कुनकुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *