CG Job Fair: युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार दिलाने पर सरकार का जोर, 5000 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

CG Job Fair: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने यह बात रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला-2026 के समापन समारोह में कही।

CG Job Fair: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने यह बात रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला-2026 के समापन समारोह में कही।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 1,100 चयनित युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दो दिनों तक चले इस रोजगार मेले में प्रदेशभर से 13 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों ने 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया।

रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, कौशल और रोजगार को एक साथ जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेशभर में 925 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से 25 हजार 845 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी जरूरी है, इसलिए युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एम्स और विधि विश्वविद्यालय जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ तकनीकी शिक्षा को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘प्रयास’ जैसी योजनाओं के जरिए भी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं।

95 से अधिक कंपनियां हुईं शामिल

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 95 से अधिक नियोक्ता संस्थानों और विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर करीब 50 स्टॉल लगाए गए, जहां आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक और अन्य योग्यताओं वाले युवाओं का दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और चयन किया गया। रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और कौशल विकास प्राधिकरण की भी इसमें सक्रिय भागीदारी रही।

ई-रोजगार पोर्टल बनेगा स्किल मार्केट

मुख्यमंत्री ने बताया कि रोजगार मेले की पूरी प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की गई। सरकार अब इस पोर्टल को ‘स्किल मार्केट’ के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है, जहां उद्योगों की जरूरत और युवाओं के कौशल का सीधा मिलान हो सकेगा। इससे युवाओं को रोजगार तलाशने और कंपनियों को योग्य अभ्यर्थी चुनने में आसानी होगी।

निराश युवाओं के लिए भी खुले रहेंगे अवसर

मुख्यमंत्री ने उन युवाओं का भी उत्साह बढ़ाया, जिन्हें इस बार रोजगार नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में भी रोजगार मेले, कौशल विकास कार्यक्रम और उद्योगों के सहयोग से युवाओं के लिए लगातार नए अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *