होली से पहले रायपुर में दुकानों की जांच शुरू, मिठाई के 50 सैंपल में से दो मिले अमानक

होली में मिलावटी मिठाई के कारोबार में वृद्धि की आशंका को देखते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कई दुकानों से नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त संचालित खाद्य प्रयोगशाला में 50 नमूनों की जांच की गई।

इसमें से 48 नमूने मानक और दो नमूने अमानक पाए गए। विवान फूड प्रोफेसर कॉलोनी, अग्रवाल मिठाई वाला दावड़ा कॉलोनी पचपेड़ी नाका, कलकत्ता स्वीट टाटीबंध रायपुर और न्यू दिल्ली स्वीट्स रायपुर से नमूने लिए गए। गुलाब जामुन (खुला), कुंदा लूस, चमचम और गुजिया के चार-चार नमूने लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *