pm मोदी को मॉरीशस में सर्वोच्च सम्मान 

मॉरीशस के pm ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से नवाजा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत की. यहां वो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.किसी देश की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है.मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल ने पीएम मोदी को इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया.खास बात ये है कि पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं. किसी देश की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. कल यानी मंगलवार (11 मार्च) को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देते की घोषणा की थी. वहीं आज उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *