CG Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसके आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। (CG Collector Transfer)
आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है, वहीं मंत्रालय और विभिन्न विभागों में भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। (छत्तीसगढ़ कलेक्टर ट्रांसफर)
पुलक भट्टाचार्य को CEO की जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ पुलक भट्टाचार्य को वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), रायपुर के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वे पहले से पीएमओटी मिशन कर्मयोगी के समन्वयक और नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में अपर संचालक के अतिरिक्त प्रभार में हैं।
डॉ. ऋतु वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार
सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ संवाद के अतिरिक्त प्रभार से हटाया
कृषि विकास-किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में अवर सचिव वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ संवाद के उप महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके अन्य दायित्व पहले की तरह जारी रहेंगे।
विपुल गुप्ता को कर्मकार मंडल की जिम्मेदारी
श्रम विभाग में उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता को वर्तमान कार्यों के साथ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, रायपुर के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विनायक शर्मा को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भेजा गया
छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार कार्यालय में राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर पदस्थ विनायक शर्मा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया गया है। उनके पास खनिज साधन विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था।
पुष्पेन्द्र शर्मा बने राज्य शिष्टाचार अधिकारी
छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार अधिकारी कार्यालय में सत्कार अधिकारी के पद पर पदस्थ पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।
गौतम सिंह को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से हटाया
सुशासन-अभिसरण विभाग में अवर सचिव गौतम सिंह को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे।
मोनिका जयनशीने बनीं डिप्टी कलेक्टर ((CG Collector Deputy Collector Transfer))
माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में उप सचिव के पद पर पदस्थ मोनिका जयनशीने को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग के पद पर नई पदस्थापना दी गई है। वे नवाचार आयोग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत किए गए इस बड़े तबादले में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करेंगे।








